1. ध्वनि विस्तारक यंत्रो पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु जिलाधीश महोदय को शिकायती पत्र :-
प्रति,
श्रीमान जिलाधीश महोदय,
कबीरधाम रायपुर (छ.ग.)
विषय :- ध्वनि विस्तारक यंत्रो के बचने पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु पत्र l
आदरणीय महोदय,
आपसे सविनय निवेदन है की माध्यमिक शिक्षामंडल की परीक्षाएं अगले हप्ते दिनाँक 03.05.2020 से प्रारंभ हो रही हैं l इस समय सभी परीक्षा की तैयारी मे व्य्स्त है, लेकिन हमारे यहाँ जगह-जगह ध्वनि विस्तारक यंत्रो के बजने के कारण हमारे पढाई में व्यवधान उत्पन्न हो रही है l
अतः आपसे अनुरोध है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द ध्वनि विस्तारक यंत्रो पर प्रतिबन्ध लगाने की त्वरित कार्यवाही करे l
धन्यवाद !
भवदीय नाम - रमेश यादव
शासकीय माध्यमिक साला
दिनाँक - ........... पता -........................................
2. क्षेत्रीय अधिकारी माध्यमिक शिक्षमंडल रायपुर की दसवी बोर्ड परीक्षा की अंकसूची की द्वितीय प्रति प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र ;-
सेवा में,
श्रीमान सचिव महोदय,
शासकीय शिक्षमंडल रायपुर (छ.ग.)
विषय :- अंकसूची की द्वितीय प्रति प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र l
महोदय जी,
आपसे सविनय निवेदन है, कि मेरा दसवी की अंकसूची खो गई है l मैंने सन 2018 में यह परीक्षा दी थी l अतः आप मुझे परीक्षा की अंकसूची की द्वितीय प्रति भेजने की कृपा करे l
इसके लिए मैंने निर्धारित शुल्क 100 रु बैंक चलान नम्बर २४६३३ आपके नाम से भेज रहा हूँ l
मुझसे सम्बन्धित जानकारी निम्नानुसार है –
- पिता का नाम -
- नाम –
- परीक्षा का नाम –
- परीक्षा केंद्र क्रमांक –
- परीक्षा केंद्र –
- अनुक्रमांक –
- नियमित स्वाध्यायी –
- पूरा पता –
- सलग्न बैंक चलान –
दिनाँक–25.05.2020 विनीत
कुमार रामू यादव
3. नगर पालिका के अध्यक्ष के पास मोहल्ले में सफाई न होने के सम्बन्ध में शिकायती पत्र l
प्रति,
अध्यक्ष महोदय,
भोरमदेव नगर पालिका (छ.ग.)
विषय :- मोहल्ले में सफाई न होने के सम्बन्ध में शिकायती पत्र l
महोदय,
आपसे सविनय निवेदन है की, कि हम भोरमदेव नगर के पुरानी बस्ती के निवाशी सफाई की अव्यवस्था से प्रेषण है l यहाँ नालियों की महीनों सफाई नही होती l नालियों में कचरा रुक जाने से नालियों का पानी सड़कों से होकर बहता है l कचरा पेटी कचरे से भर गई है तथा सड़कों के किनारे कचरा फेंका जा रहा है l मच्छरों के कारण भी मुहल्ले में रोग बढ़ रहे हैं l बदबूदार वातावरण से यहां के निवासियों का जीना हराम हो गया है l
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि तुरंत ही मुहल्ले की सफाई की व्यवस्था कराएँ l आशा है आप इस शिकायत का शीघ्र ही निराकरण करेंगें l
धन्यवाद !
प्रार्थी
मुहल्ले के निवाशिगन
दिनांक - ........ महेश, रमेश ,सुरेश
0 Comments