BLOCK DIAGRAM OF COMPUTER OR ORGANISATION OF COMPUTER
C . P . U .
Instruction & data from user INPUT UNIT STORAGE UNIT OUTPUTEResult to UNIT user CONTROL UNIT ALU एकbasic Computer का block diagram उक्त चित्र में प्रदर्शित है । इसमें गाढी रेखाओं से instruction एवं data के प्रवाह को दर्शाया गया हैं एवं dotted line से control unit से होने वाले control को दिखा रही है । कम्प्युटर के मुख्य रूप से तीन भाग होते हैं जो निम्नानुसार हैं :
1 . INPUT UNIT :
कम्प्युटर के वे भाग जिनके सहायता से Computer के अंदर data एवं instruction भेजे जाते हैं इनपुट युनिट कहलाते हैं । इनपुट यूनिट के निम्न कार्य होते हैं :
1 . यह user द्वारा दिए गए data एवं instruction को ग्रहण करता है ।
2 . यह प्राप्त instruction एवं data को कम्प्युटर द्वारा समझे जाने वाले रूप जैसे binary form में convert करता है ।
3 . यह converted data & instruction को processor में आगे processing के लिए भेजता है । Keyboard , Mouse . Scanner . mike . lightpen . joystick , touch screen आदि इनपुट यूनिट के उदाहरण है ।
2 . C . P . U . ( Central Processing Unit ) :
C . P . U . Computer का brain होता है । इसका मुख्य कार्य programs को execute ( क्रियान्वित ) करना होता है । इसके अलावा CPU कम्प्युटर के सभी भागों जैसे - memory , input एवं output devices के कार्य को भी control करता है । micro computer में CPU microprocessor होता है । अन्य बड़े कम्प्युटर में एक से अधिक microprocessor हो सकते हैं । CPU के निम्न तीन भाग होते हैं :
a. Control Unit : यह भाग कम्प्युटर की आंतरिक क्रियाओं का संचालन करता है । यह इनपुट एव आउटपुट किया को नियंत्रित करता है । साथ ही memory एवं ALU के मध्य data के आदान प्रदान को निर्देशित करता है । यह program को execute ( कियान्वित करने के लिए program के instruction को memory से । प्राप्त करता है | instructions को electric signal में convert करके यह उचित devices तक पहुंचाता है । control unit ALU को यह बताता है कि processing हेतु data memory में कहा उपलब्ध है , क्या किया करना है तथा processing के पश्चात result memory में कहां store करना है । इन सभी Instruction के clectric signal , system bus एवं control bus के माध्यम से कम्प्युटर के विभिन्न भागों तक flow ( सचरित ) होते है ।
b . Arithmetic Logic Unit ( ALU ) : यह unit data पर Arithmetic operations ( अकगणितीय क्रियाए - जोड , घटाना , गुणा , भाग आदि ) Logical operations ( तार्किक कियाए ) करती हैं । इसमें एसा electronic circuit होता है जो binary arithmetic की गणनाएं करने में सक्षम होता है । ALU सभी गणनाओ को सरल अकगणितीय कियाओं में बाट लेता है जैसे गुणा को बार बार जोड़ने की क्रिया में बदलना ।
Logical operations में ALU दो सख्याओं या data की तुलना करता है एवं processing में निर्णय लेने का कार्य करता है ।
c. Memory : Memory Computer का working storage है । यह कम्प्युटर का एक महत्वपूर्ण भाग है जहा data , information , program . result आदि store रहते है तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपलबध होते है । Computer में दो प्रकार की memory को use किया जाता है ।
(1) Primary Memory : यह compute की main working memory होती है । यह small एवं fast होता है । इसके लिए Semiconductor memory जैसे RAM एवं ROM को use किया जाता है । यह Memory Volatile होती है अर्थात power के off होते ही इसके सभी data मिट जाते हैं । इसमें CPU के लिए तत्काल आवश्यक data program आदि को store किया जाता है ।
(2) Secondary Memory : यह Computer की Auxiliary ( सहायक ) Memory होती है एवं यह nonvolatile होती है अर्थात इसमें information permanent store होते है । इसकी क्षमता main memory से बहुत अधिक हाती है । इसमें store information की आवश्यकता पड़ने पर इसे main memory में transfer कर दिया जाता है । Secondary memory के लिए magnetic memory जैसे Hard disk , Floppy disk . Magnetic Tap एवं optical mmmory जैसे CD , DVD आदि का उपयोग किया जाता है ।
3 . Output Unit :
Outpur Unit CPU द्वारा प्राप्त होने वाले result एवं अन्य information को user को उपलब्ध कराता है । आउटपुट यूनिट के लिए मुख्य रूप से Monitor , Printer , Speaker आदि का उपयोग किया जाता है । इस यूनिट के निम्न कार्य होते हैं
1 . यह CPU द्वारा processed result को ग्रहण करता है ।
2 प्राप्त result करे user द्वारा समझे जाने वाले रूप में convern करता है ।
3 Converted result को output device में भेजता है ।


0 Comments