poster



What is Computer defination क्या है लाभ अवं हानिया





What is Computer ? 


Computer :
 कम्प्युटर एक इलेक्ट्रानिक मशीन है जो प्राप्त सूचनाओं ( data ) को दिए गए निर्देशो ( instruction ) के अनुसार ( process ) विश्लेषित कर परिणाम ( result ) प्रस्तुत करते हैं निर्देशों के कमानुसार समूह जो कम्प्युटर की भाषा जैसे C . C + t . java , VB आदि में लिखे होते है , को प्रोग्राम कहा जाता है प्रोग्रामों के समूह को software कहा जाता है कम्प्युटर एवं इसके सभी भागों को hardware कहा जाता है कम्प्युटर input devices जैसे keyboard , mouse आदि की सहायता से data एवं instruction ग्रहण करता है एवं CPU की सहायता से process करता है output devices जैसे monitor , printer आदि की सहायता से हमें result देता है
Characteristics and Capabilities of Computer :
1 . Speed :
Computer बहुत तेज गति से कार्य करता है यह एक सेकेण्ड में करोड़ो गणनाएं कर सकता है कम्प्युटर के कार्य करने की गति प्रोसेसर के कार्य करने की गति पर निर्भर होती है कम्प्यूटर की गति को hertz मे नापा जाता हैं यदि प्रासेसर की गति 500 मेगा हर्टज है तो इसका तात्पर्य यह है कि कम्प्युटर 1 सेकण्ड में 40 करोड गणनाए कर सकता है
2 . Accuracy :
कम्प्युटर अपना कार्य बिना किसी के गलती के करतें है अर्थात कम्प्युटर के तेज गति से कार्य करने पर भी डाटा की शुद्धता बनी रहती है कम्प्युटर द्वारा गलती करने के अनेक उदाहरण सामने आते हैं परन्तु इन सभी गलतियों में या तो गलती कम्प्युटर में डाटा डालने के समय की गई होती है या प्रोग्राम देते समय कम्प्युटर स्वयं कभी गलती नहीं करता
 3 . Reliability :
कम्प्यूटर की सभी कियाएं विश्वसनीय होती हैं इसके लिए यह आवश्यक है कि data input करते समय correct होना चाहिए एवं Program जिसके द्वारा instruction दिए जाते है reliable होना चाहिए गलत डाटा एवं unreliable program कम्प्युटर में गलतियां पैदा करते हैं एवं गलत परिणाम प्राप्त होते हैं 4 . Memory Capability :
कम्प्युटर सिस्टम की डाटा की संग्रह क्षमता बहुत उच्च होती है कम्युटर लाखो शब्दों को बहुत कम जगह में store करके रख सकता है यह सभी प्रकार के data , picture , programs , games , sound , video आदि को कई वर्षों तक store करके रख सकता है हम कभी भी यह सूचना कुछ ही सेकेण्ड में प्राप्त कर सकते है तथा अपने उपयोग में ला सकते हैं
5 . Repeatability / Automation :
            कम्प्युटर किसी कार्य को बिना रूके बिना थके लगातार कार्य कर सकता है । किसी कार्य को अनेक ' बार दोहराने की क्षमता होती है । कम्प्यूटर अपना सभी कार्य automatic कर सकता है । इसमें एक बार डाटा डालकर प्रोग्राम के द्वारा तरह तरह के कार्य करा सकते हैं ।  
6 . Versatility :
कम्प्युटर विभिन्न प्रकार के कार्यों को समान क्षमता से कर सकता है । इसे किसी भी क्षेत्र जैसे वैज्ञानिक , व्यवसायिक , शैक्षणिक , मनोरंजन आदि में उपयोग किया जा सकता है ।  7 . Portability :
आजकल कम्प्युटर का आकार छोटा होते जा रहा है जिससे कम्प्युटर Portable हो गये हैं अर्थात इन्हें एक जगह से दूसरी जगह आसानी से लाया ले जाया जा सकता है , जैसे Laptop एवं Palmtop Computer |
8 . No IQand No Feelings :
कम्प्युटर एक भावना शून्य मशीन होता है । यह user के बिना काम नहीं कर सकता तथा विभिन्न users की पहचान नहीं कर सकता । यह अपना निर्णय खुद नहीं ले सकता । यह बिना रुके बिना थके लगातार काम कर सकता है ।
9 . Cost reduction :
Computerization की लागत समय के साथ साथ कम होते जा रही है । यह विभिन्न प्रकार के कार्यों की लागत में कमी करने में अहम भूमिका निभा रहा है ।
10 . Communicative :
Computer network आज संचार का अच्छा माध्यम बनता जा रहा है । विभिन्न प्रकार के communication media में कम्प्युटर की जरूरत पड़ती है ।


Limitations of micro computer :-


Computer के अनेक लाभ हैं लेकिन इसमें भी कुछ कमियां है अर्थात इसकी उपयोगिता की कुछ सीमाएं हैं जो निम्न लिखित है :
1 Computer मानव मस्तिष्क के सामान स्वयं सोचने की क्षमता नही रखता हैं यह दिये गये निर्देश के अनुसार ही कार्य कर सकता है कम्प्युटर अपनी क्षमता के बाहर के कार्यों के लिए निर्देशों का पालन नहीं करता और त्रुटि पूर्ण परिणाम देता है

2 मानव के समान अप्रत्याशित ( Unexpected ) परिस्थितियों में विकल्प कम्प्युटर नहीं निकाल सकता

3 . कम्प्युटर में अर्तज्ञान नही होता है कम्प्युटर सभी निर्देशों का पालन किये बिना सीधे निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकता
4 . कम्प्यूटर किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निश्चित steps कर process करता है प्रत्येक step स्पष्ट होना चाहिए एवं सभी steps कमानुसार होना चाहिए

5 . कम्प्युटर एक निश्चित वातावरण में ही कार्य कर सकता है , जहां तापमान 15°C से 35°C के मध्य हो

Post a Comment

0 Comments