परिभाषा :- विराम चिन्ह का अर्थ है ठहरना l लिखते समय लेखक अपने भावों को तथा विचारो को स्पष्ट करने के लिए तथा अपनी विचार श्रंखला को ठहराव देने के लिए जिन चिन्हों का प्रयोग किया जाता है, उनकों विराम चिन्ह कहते है l
विराम चिन्ह के प्रकार :- हिंदी में प्रयोग होने वाले विराम चिन्ह निम्नानुसार -
- पूर्ण विराम चिन्ह
- अल्प विराम चिन्ह
- अर्द्ध विराम चिन्ह
- विषमयबोधक विराम चिन्ह
- योजक विराम चिन्ह
- प्रश्नवाचक विराम चिन्ह
- अवतरण विराम चिन्ह
- निर्देशक विराम चिन्ह
- कोष्ठक विराम चिन्ह
- कालन विराम चिन्ह
- खालिस्थान विराम चिन्ह
- लाघव विराम चिन्ह
- हंस पद विराम चिन्ह
1. (l) पूर्ण विराम चिन्ह :- इस चिन्ह का प्रयोग किसी वाक्य के समाप्त होने पर किया जाता है l इस चिन्ह का प्रयोग सबसे अधिक होता है l
जैसे - राम ने अपना कार्य समय से पहले ही पूरा कर लिया था l
2. (,) अल्प विराम चिन्ह :- इस चिन्ह का प्रयोग पढ़ते समय रुलने की सुचना देने के लिए अल्प विराम चिन्ह लगाया जाता है l
जैसे - ब्रम्हाण्ड उस अनंत आकाश को कहते है, जिनमें अनंत तारे, ग्रह, चंद्रमा एवं आकाशीय पिंड स्थित है l
3. (;) अर्द्ध विराम चिन्ह :- इस चिन्ह का प्रयोग अल्प विराम से कुछ अधिक समय तक रुकने के लिए होता है l
जैसे - मोहन बुद्धिमान छात्र है ; किन्तु उनकी आदत ठीक नहीं है l
4. (!) विषमयबोधक विराम चिन्ह (समबोधक) :- सम्बोधन, आदर्श, घृणा, हर्ष, शोक, भय, उत्सुकता आदि भावों को प्रकट करने के लिए शब्दों के बाद विषमय बोधक विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है l
जैसे - अरे ! यह क्या क्र डाला तुमने ?
5. (-) योजक विराम चिन्ह :- इस चिन्ह का प्रयोग दो शब्दों को जोड़ने के लिए किया जाता है l
जैसे - वे जाते-जाते एक संकरी गली में रुके l
6. (?) प्रश्नवाचक विराम चिन्ह :- इस चिन्ह का प्रयोग प्रश्न सूचक वाक्यों के अंत में किया जाता है l
जैसे - क्या तुम आठवीं कक्षा में पढ़ते हों ?
7. (".....", '...') अवतरण विराम चिन्ह या उद्धरण :- जब किसी व्यक्ति के कथन को ज्यो के त्यों लिखा जाता है, तब उद्धरण चिन्ह का प्रयोग किया जाता है l
जैसे - बल गंगाधर तिलक ने कहा था & " स्वराज्य हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है l "
8. (&) निर्देशक विराम चिन्ह :- उदाहरण देने या अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए तथा निर्देश देने के लिए इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है l
जिसे - मिनाक्षी ने पूछा & क्या है माँ ? किसे देख रही हो ?
9. () कोष्ठक विराम चिन्ह :- किसी शब्दों के अर्थ को स्पष्ट करने के लिए इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है l
जैसे - कम्पुटर एक संगणक (गणना करने वाला) यंत्र है l
10. (:) कालन विराम चिन्ह :- इस चिन्ह का प्रयोग अग्रलिखित का संकेत करने के लिए या नाटक, संवाद से पहले इसका प्रयोग किया जाता है l
जैसे - , दुःख, अतः,
11. (_____) खालिस्थान विराम चिन्ह :- :- इस चिन्ह का प्रयोग खालीस्थान बनाने ले लिए किया जाता है l
जैसे- राम ने ........को मार गिराया l (रावण)
12. (.) लाघव विराम चिन्ह :- किसी शब्द को संक्षिप्त रूप में लिखने के लिए इस लाघव विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है l
जैसे - वि.ख. - विकास खण्ड, छ. द. - छ्त्तीसगढ
13. (^) हंस पद विराम चिन्ह :- इस चिन्ह का प्रयोग लिखते समय जब कुछ अर्थ या शब्द छुट जाते है, तो उचित स्थान पर यह चिन्ह लगाकर लिख दिए जाते है l
सब्जी
जैसे - श्याम ^खरीदने बाजार जा रहा था l
0 Comments